गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोरैया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह पोरैया मुखिया राजकुमार महतो ने बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों के चेहरों पर बैग और कॉपी पाकर खुशी साफ झलक रही थी। मुखिया ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शीतला कुमारी, सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार, रिया मेहता आदि उपस्थित थे।

हिंदी...