गिरडीह, अक्टूबर 31 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड मंझलाडीह पंचायत निवासी समाजसेवी विनोद कुमार वर्मा ने सीओ को आवेदन देकर विद्यार्थियों के जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र को समय से निर्गत करने का आग्रह किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति फार्म भराया जा रहा है परंतु अंचल कार्यालय से समय से प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक अपने बच्चों का प्रमाण पत्र बनाने अंचल कार्यालय जाते हैं तो वहां अधिकारियों द्वारा एसआइआर का काम में व्यस्त रहने को कह कर कल आने के लिए कहा जाता है। वर्मा ने कहा कि यदि अंचल कार्यालय से समय से विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होता है तो काफी विद्यार्थी छात्रवृत्ति फार्म भरने से वंचित रह...