Gridih News: वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय - गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह शिव मंदिर के समीप रविवार की दोपहर सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह गांव निवासी 38 वर्षीय रामजीत मंडल के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार ताराटांड़ थाना क्षेत्र के लुटोरी गांव निवासी चिंतामणी किस्कू अपने चारपहिया वाहन से अपने ससुराल चपुआडीह से वापस घर जा रहे थे। दूसरी ओर रामजीत मंडल अपनी बुलेट से गांडेय की ओर से अपना घर जा रहे थे। इसी क्रम में शिव मंदिर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.