Gridih News: वार्षिकोत्सव पर निकली साई पालकी यात्रा, भक्ति गीतों से गूंजा शहर
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: फोटो नवीन धनबाद, वरीय संवाददाता। बेकारबांध स्थित नागेश्वर शिव साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को पालकी यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी ओम पाठक ने पालकी यात्रा का शुभारंभ कराया। पालकी में साईं बाबा की आकर्षक प्रतिमा रखी गई। प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पालकी यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु जय साईं राम के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कई जगहों पर शीतल पेय और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर समिति के सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.