Gridih News: वारंटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के निष्पादन के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रणधीर कुमार राय उर्फ गुरा 35 वर्ष निवासी जमुआ, मो. याकूब 78 वर्ष निवासी बाटी तथा रामदेव यादव 50 वर्ष और सहदेव यादव 42 वर्ष दोनों निवासी पोबी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जमुआ थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.