गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: देवरी। सावन पूर्णिमा समाप्त होकर भाद्रपद महीना पड़ने के बाद देवरी अंचल के कई गांव में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। खरीफ फसल की बुआई एवं रोपाई का समय समाप्त होने के बाद वर्षा का पानी पड़ने से किसानों को अब रबी फसल की तैयारी को लेकर आस जगने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के दासो महतो, भुनेश्वर यादव, दुलारचंद सिंह, गौरी सिंह, रामदेव राय, अलाउद्दीन अंसारी, मोती राय, सुखदेव सिंह, दामोदर सिंह, कैलाश सिंह, भागदेव सिंह, रुपेश चौधरी, अजित सिंह, कुलदीप महतो, यमुना महतो, प्यारी महतो, प्रयाग यादव, बाल गोविंद कुमार, नरेश राय आदि किसानों ने शनिवार को बताया कि इस साल के मानसून द्वारा दगा देने से वर्षाभाव के कारण क्षेत्र में 30 फ़ीसदी भी धान रोपाई नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से खेतों को संजीवनी तो ज...