Gridih News: वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण का ग्रामीणों ने फिर किया विरोध
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: गिरिडीह,प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित माथाडीह मौजा में प्रस्तावित 'वर्किंग वूमेन हॉस्टल' के निर्माण का स्थानीय दलित और आदिवासी रैयतों ने दूसरी बार शांतिपूर्ण विरोध किया। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हॉस्टल का निर्माण किसी अन्य स्थल पर कराने की मांग की है। निर्माण स्थल के समीप आयोजित एक आपात बैठक में ग्रामीणों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि 2.33 एकड़ की यह जमीन ही 30 से 40 गरीब परिवारों के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि इस जमीन का न तो कोई सरकारी अधिग्रहण किया गया है और न ही उन्हें कोई मुआवजा मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपनी जमीन बचाने के लिए वे लोकतांत्रिक, संवैधानिक और न्यायिक स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.