गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: देवरी। देवरी के प्रभारी वनपाल के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों द्वारा बुधवार की देर शाम में जांच अभियान चलाकर लकड़ी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है। बताया गया कि सहायक वन संरक्षक गावां वन प्रक्षेत्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की देवरी इकाई टीम ने बुधवार शाम में डहुवाटांड़ के पास जांच अभियान चलाया। जिसमें चौकी जंगल की तरफ से आ रहे अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन ग्राम चौकी निवासी प्रकाश मोदी का बताया जा रहा है। बताया कि वरीय अधिकारियों को अवैध रूप से लकड़ी लादकर परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डहुवाटांड़ गांव में लकड़ी लदे वाहन को जब्त कर लिया। बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक मौके पर से फरार हो गया। अभियान में...