Gridih News: वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड के ढडो गांव में वन विभाग की कथित एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने वन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को जंगली सूअर के शिकार की घटना हुई थी। आरोप है कि घटना में गुलगुलिया समुदाय के कुछ लोग शामिल थे, जो शिकार के बाद वहां से निकल गए। इसके बावजूद वन विभाग के रेंजर और फॉरेस्टर ने निष्पक्ष जांच किए बिना जंगली सूअर का मांस खाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया। वहीं, विकास तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सकलदेव यादव ने आरोप लगाया कि विकास तुरी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। रिपोर्ट संख्या 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.