Gridih News: वन भूमि से हजार से अधिक अकशिया पेड़ काटे गए
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो पंचायत अन्तर्गत पथराटांड़ मौजा के वन भूमि में लगे अकशिया पेड़ो को अवैध ढंग से काट कर ले जाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दो माह की अवधि में जंगल से एक हजार से भी अधिक पेड़ काट लिए गए। पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो पथराटांड़ जंगल के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। बताया कि वर्ष 2018-19 में जमुआ वनरोपण प्रक्षेत्र द्वारा पथराटांड़ मौजा में पच्चीस हेक्टेयर भूमि पर अकशिया के पौधे लगाए गए हैं। यह वर्तमान में पेड़ का आकार लेने लगा है। इसके साथ ही पेड़ो की कटाई भी शुरू हो गयी है। इस संबंध में देवरी के वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जमुआ बीट के द्वारा पथराटांड़ जंगल में पौधारोपण किया गया था। जिसे अब तक देवरी को हैंडओवर नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.