गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। वज्रपात में घायल मुस्तकीम की मौत रविवार देर रात में हो गई। चूंकि वह एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे लिहाजा क्षेत्र में खबर जंगल के आग की तरफ फैल गई और लोग उनके घर पर जुटने लगे। जानकारी के मुताबिक, मुस्तकीम अंसारी 51 वर्ष जमुआ प्रखंड के धुरैता पंचायत अंतर्गत बलैडीह के निवासी थे। रविवार देर शाम अपनी पत्नी के साथ में गाय दुहने अपना पशुशाला गए। इसी बीच वज्रपात की चपेट में आकर दोनों पति-पत्नी अचेत हो गए। कुछ क्षण पश्चात जब पत्नी को होश आया तो उन्होंने पति मुस्तकीम को उठाना चाहा। पत्नी को अज्ञात की आशंका हुई और जोर-जोर से चिल्लाने पर घर के अन्य लोग जुट गए। एक निजी वाहन से जमुआ इलाज के लिए ले जाया गया। चिकित्सक ने उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इलाज के क्रम में जाते समय ...