गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत बेडगेरो निवासी युनूस मियां (65) की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युनूस खेत में काम कर रहा था तभी दूर में वज्रपात हुआ जिसका सिर्फ झटका लगने से उसकी मौक पर मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरनी थाना ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया। घटना से पूरे परिजनों में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...