Gridih News: वज्रपात से मवेशी चरा रही महिला की मौत
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: झारखंडधाम। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कटहरिया टांड़ गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से सोनी देवी (36), पत्नी रंजीत यादव की मौत हो गई। वह पुराने स्कूल के समीप खाली जमीन में मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली चमकी और वह वज्रपात की चपेट में आ गई। ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, मुखिया प्रदीप सिंह, पंसस अंजन सिन्हा, पंसस प्रतिनिधि व समाजसेवी पंकज यादव, पूर्व मुखिया तूफानी सिंह, शिबू यादव, युवा समाजसेवी जितेंद्र सिंह, पप्पू उपाध्याय, रतन उपाध्याय, टिंकू राणा, पिंटू यादव और किशोर यादव समेत कई लोग पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.