गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के खास पिहरा गांव में सोमवार शाम वज्रपात से ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से मुख्यपथ समेत पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता, तिसरी और क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी को आवेदन देकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मांग करने वालों में कृष्णदेव सिंह, पप्पू यादव, राजकुमार सिंह, टुनटुन कुमार, सुधीर साव, त्रिवेणी यादव, कुलदीप यादव, संतोष भक्त, विशेश्वर दास, उमेश राय व दिनेश राय समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...