Gridih News: वज्रपात से गाय और बछड़े की मौत
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बड़कीटांड़ गांव में सोमवार शाम बिना बारिश के हुए वज्रपात से एक किसान के दुधारू गाय और बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गोपालक को लगभग 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, शाम के समय बड़कीटांड़ गांव के किसान लोचन यादव उर्फ लखन यादव के मवेशी खुले मैदान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज मेघ गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से लोचन यादव की एक दुधारू गाय और उसका बछड़ा घटनास्थल पर ही मर गए। वज्रपात के बाद अन्य मवेशी डरकर इधर-उधर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गोपालक इस घटना से बेहद मायूस नजर आए। बताया गया कि मृत गाय और बछड़े की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। घटना के संबंध में गोपालक ने बेंगाबाद थाना और पशु चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.