Gridih News: वज्रपात से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत
गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गादिदिघी पंचायत अंतर्गत धनुकडीह गांव में सोमवार को करीब छः बजे शाम में वज्रपात की घटना हुई। जिसमें गांव के किसान मंटू राय की 17 साल की पुत्री पूनम कुमारी की मौत हो गयी। पूनम जमा दो राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सांखो में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार के सदस्यों समेत पूरे गांव में मातम पसर गया। इस संबन्ध में बताया गया कि सोमवार शाम क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इस क्रम में छात्रा पूनम कुमारी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी समय वज्रपात की घटना हो गई। घटना के बाद वह मूर्छित होकर गिर गयी। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक के द्वारा पूनम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.