Gridih News: वज्रपात के झटके से तीन बच्चियां घायल
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत के खेरडा गांव में सोमवार को वज्रपात के झटके से तीन बच्चियां मामूली रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि सोनम कुमारी, प्रिया कुमारी व एक अन्य बच्ची घर से खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान कुछ दूरी पर वज्रपात होने से तेज आवाज और झटके के कारण तीनों सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद समाजसेवी मो. यासीन ने तीनों बच्चियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि वज्रपात के कारण कई घरों में बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.