गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि है। इसलिए हर नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उक्त बातें भागीरथ पासवान ने रविवार को गिरिडीह परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। वोट चोरी के आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और चुनावी प्रक्रियाओं को सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़े फैसलों पर आयोग के भीतर से ही आपत्तियां आई हैं। रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक ...