गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह। समाहरणालय के समक्ष आगामी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना देने की लिखित अनुमति की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को सर्कस मैदान गिरिडीह में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की। धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के संरक्षक घनश्याम पंडित ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 5925/2022 में 27 फरवरी 2024 को गिरिडीह जिले के सभी मौजा के रजिस्टर-2 का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। इसके लिए आवेदन और शुल्क जमा करने के बावजूद बेंगाबाद, गिरिडीह सदर और तिसरी अंचल के अंचल अधिकारियों ने रजिस्टर-2 नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित एसडीओ की मौखिक अनुमति पर धरना देने पर अंचल अधिकारियों ने साजिश कर किसानों पर लाठीचार्ज कराया...