Gridih News: लायंस क्लब एलिट इस वर्ष लगाएगा एक हजार पौधा
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने अपने 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर लायन सतेन्द्र सिंह के आवास पर चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन व संचालन लायन राहुल कृष्णा ने किया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षीय भाषण में लायन राहुल बर्मन ने कहा कि इस वर्ष क्लब वृक्षारोपण, मेगा हेल्थ चेकअप और ट्रैफिक अवेयरनेस को प्राथमिकता देगा। खंडोली जलाशय के चारों ओर 1000 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह एलिट क्लब हमेशा से सामाजिक कार्यों और मानव सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से व्यस्त जीवन से समय निकालकर सेवा कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.