Gridih News: लाठी से पिटाई मामले में बुजुर्ग की मौत का आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुंडी गांव में डीजे का बकाया पैसा नहीं देने को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय जागेश्वर भुला की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले जागेश्वर भुला के घर में शादी समारोह हुआ था। इसी दौरान जागेश्वर भुला के कहने पर गांव के ही रामा खेरवार 13 हजार रुपये में डीजे किराए पर लाया था, लेकिन बकाया पैसा समय पर नहीं मिलने के कारण रामा खेरवार को कर्ज लेकर डीजे का भुगतान करना पड़ा था। इसी बकाया पैसे की मांग को लेकर सोमवार को रामा खेरवार जागेश्वर भुला के घर गया था। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान रामा खेरवार ने लाठी से जागेश्वर भुला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.