Gridih News: लाइसेंस शिविर में बाहरी आवेदकों की भीड़ से स्थानीय नाराज
गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के पहले दिन शुक्रवार को अव्यवस्था का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिविर विशेष रूप से बगोदर प्रखंड के आवेदकों के लिए था, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के आवेदन लिए गए। स्थानीय आवेदकों का दावा है कि पहले दिन आए कुल आवेदकों में लगभग 80 प्रतिशत बाहरी थे। इससे बगोदर के लोगों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने शिविर में स्थानीय आवेदकों को प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन और स्लॉट बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन होती है। क्षेत्र के आधार पर किसी को रोकना या आवेदन लेने से इनकार करना संभव नहीं है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.