गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। आगामी 30 अगस्त को लव-कुश जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर रविवार को झारखंडधाम में कुशवाहा संघ जमुआ पश्चिमी भाग की बैठक हुई। बैठक में समाज के महिला-पुरुषों से एकजुट होकर गिरिडीह में आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह समाप्त करने, महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने, दहेज प्रथा पर लगाम लगाने तथा कुशवाहा छात्रावास निर्माण में तेजी लाने सहित समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि शोभायात्रा गिरिडीह के झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक और कालीबाड़ी होते हुए कुशवाहा छात्रावास, सिहोडीह पहुंचेगी, जहां सभा होगी। समारोह में विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वरि...