गिरडीह, नवम्बर 6 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। लबनियां में प्रस्तावित नौ दिवसीय यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही यज्ञ की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आगामी 9 मार्च 2027 से 17 मार्च 2027 तक यज्ञ का आयोजन होगा। 9 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 18 मार्च को भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। यज्ञ में यज्ञाचार्य की भूमिका मदन मोहन पाण्डेय निभाएंगे, जबकि कथावाचन के लिए चिन्मयानंद स्वामी (बापूजी) को आमंत्रित किया गया है। उनके प्रवचन से श्रद्धालु धर्म, अध्यात्म और भक्ति की धारा में सराबोर होंगे। यज्ञ के सफल आयोजन के लिए दो समितियों का गठन किया गया है। यज्ञ समिति का अध्यक्ष रामानंद चौधरी, सचिव विजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी को बनाया गया है। वहीं, निर्माण समिति की जिम्मेदारी लालजीत चौधर...