गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तिसरी प्रखंड के अंजनवा गांव की गरीब आदिवासी महिला ढेनिया मरांडी के मिट्टी का घर सोमवार को पूरी तरह से ढह कर जमींदोज हो गया है। जिसके कारण ढेनिया मरांडी बेघर हो गई है और उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा है। बताया जाता है कि ढेनिया मरांडी को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- Dumka News: बारिश में गिरा खपरैल मकान, बेघर हुआ परिवार परिवार की स्थिति जिसके कारण ढेनिया मरांडी अपने तीन बच्चों के साथ मिट्टी की झोपड़ीनुमा घर में रहकर मुफलिसी में जीवन व्यतीत कर रही थी। लेकिन कई दिनों से लगातार बारिश होने से ढेनिया का झोपड़ीनुमा आशियाना ढह गया है। जिसके कारण ढेनिया के आगे तीन बच्चों के साथ रात गुजारने की मुसीबत सामने खड़ी हो गई है। घर ढह ज...