गिरडीह, अक्टूबर 30 -- अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ मोड़ के पास बुधवार रात में लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त करने के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन के मालिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी प्रकाश मोदी समेत लकड़ी के अन्य कारोबारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। देवरी के वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि गावां वन प्रक्षेत्र के सहायक वन संरक्षक को इलाके में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात लकड़ी लदे उक्त वाहन को डहुआटांड़ के पास जब्त कर लिया था। मामले में लकड़ी लदा हुआ वाहन एवं लकड़ी मालिक के विरुद्ध वन अधिनियम की सं...