Gridih News: लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में अखंड संकीर्तन करने का निर्णय
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: देवरी। देवरी के घासीडीह चतरो स्थित लकड़गढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्तिक महीने में एक मास तक हरे राम हरे कृष्णा नाम अखंड संकीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि कार्तिक महीने के दौरान लगातार एक माह तक अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिव भक्त एवं कीर्तन मंडली के लोग भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांवों के श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सुचारु ढंग से विधि व्यवस्था पर भी पैनी नजर रखे जाने की बात कही गई। बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन नंद बाबा की अगुवाई में संपन्न किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, कैलाश राय, नन्द बाबा, फाल्गुनी राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.