Gridih News: लंबित पेंशन राशि के शीघ्र भुगतान की मांग
गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने राज्य सरकार से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से डुमरी प्रखंड में पेंशन का भुगतान नहीं होने से हजारों वृद्ध एवं विधवा लाभुक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिप सदस्य ने कहा कि पेंशन योजना समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में भुगतान में लगातार हो रही देरी से लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सभी लंबित पेंशन राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पारिवारिक लाभ और विधवा पेंशन न मिलने पर डीएम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.