गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में लंपी संक्रमण का भयंकर प्रकोप जारी है। इस प्रकोप से सैकड़ों मवेशी आक्रांत हैं, वहीं कई मवेशियों के मरने की भी सूचना मिल रही है। बावजूद इसके इस बीमारी की रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाने की बजाय पशु चिकित्सा विभाग खामोश बैठा है। विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परेशान किसान निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज कराने को विवश हैं। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक माह से लंपी संक्रमण पांव पसारे हुए है और इसका प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेहतर इलाज के अभाव में कई पशुओं की मौत होने की सूचना है। गो पालकों के अनुसार लंपी संक्रमित पशुओं में कई तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। संक्रमित पशुओं के चमड़े का उड़ना, ...