गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी गिरिडीह की ओर से रविवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर एवं नेचुरोपैथी कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कैंप 8 अक्टूबर तक चलेगा। कैंप में राजस्थान से आए थैरेपिस्ट रबींद्र विश्नोई, राजेंद्र विश्नोई, उम्मेद सिंह एवं सौरभ बंसल द्वारा लोगों की विभिन्न शारीरिक समस्याओं का उपचार एक्यूप्रेशर, सुजोक, भाईभ्रेषण एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन कुल 30 लोगों का उपचार किया गया। थैरेपिस्टों ने मरीजों को बेहतर परिणाम के लिए लगातार चार दिनों तक कैंप में आकर उपचार कराने की सलाह दी। इस शिविर की खासियत यह है कि इसमें बिना किसी दवा के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार किया जा रहा है। कैंप के सफल संचालन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, ...