Gridih News: रोजगार के लिए मुंबई जा रहे बेंगाबाद के मजदूर की ट्रेन हादसे में मौत
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दो वक्त की रोटी कमाने निकले बेंगाबाद के एक मजदूर का सफर बीच में ही थम गया। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव निवासी ढालो दास (42) 15 जुलाई को साथियों के साथ रोजगार की तलाश में मुंबई जा रहे थे।
दुर्घटना के कारण यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पानी लेने के लिए ढालो नीचे उतरे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आई। जीआरपी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार पर घर भेज दिया गया। रास्ते में सिर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.