गिरडीह, नवम्बर 18 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह-मधुपुर रेलवे लाईन पर झरियागादी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार को मुफस्सिल पुलिस ने बरामद हुआ है। संभावना जतायी जा रही है कि ट्रेन से कटने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। दरअसल, मुफस्सिल पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर झरियागादी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मुफस्सिल थाना के सअनि राधेश्याम झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने का भी प्रयास किया परंतु मृतक की पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Katihar News: छह दिन में कुरेठा रेलखंड पर मिले दो अज्ञात शव, नहीं हो सकी पहचान इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ...