गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। मध्य पूर्व रेलवे के गोमो से हजारीबाग रोड रेलखंड में कार्य करानेवाली कंपनी पर बकाया भुगतान में ठगी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में 11 पीड़ित ठेकेदारों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी को संयुक्त आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, कंपनी ने उक्त रेलखंड में कार्य के लिए अनुबंध किया था। भुगतान को लेकर 17.07.2026 को कंपनी के महानिदेशक के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कंपनी ने लिखित में 09 व्यक्तियों को कुल 1,28,70,005 रुपये बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि लिखित आश्वासन के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा अन्य कई ठेकेदारों का भी पैसा बकाया है। आवेदकों ने आरोप लगाया है कि बकाया मांगने पर कंपनी के चिराग बजिर, प्रतीक और मोहित द्वारा झूठे मुकदमे में...