गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। यूं तो नवरात्र को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल महालया के साथ ही बढ़ जाती है लेकिन सप्तमी की रात जैसे ही बेला रानी की पूजा के साथ माता तथा अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुआ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आचार्य आदित्य द्विवेदी, नियमित पुजारी देवव्रत द्विवेदी तथा प्रतिनिधि रामाशीष पंडित के द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। रामेश्वर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त पूजा में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण तन-मन से जुड़े हुए हैं। हर आयु वर्ग के लोगों में पूजा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: नवरात्र के महासप्तमी पर मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा के साथ ही देर रात को खुला मां का पट। यहां यह बता दें कि विगत 1973 से रेम्बा में प्रतीमा...