Gridih News: रास्ते में घेरकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसडीह एवं जोरापहाड़ी के बीच जंगल में रोककर एक युवक को घेरकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लेदा निवासी मुकेश कुमार वर्मा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में लेदा निवासी रवि कुमार वर्मा एवं बैजनाथ प्रसाद वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। मुकेश का कहना है कि वह अपने घर से डियूटी करने उत्सव उपवन जा रहा था। इसी दौरान उसे जंगल में पैर से लात मारकर बाइक से नीचे गिरा दिया गया और इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जान मारने की नीयत से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक के साथ मारपीट का लगाया आरोप पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.