Gridih News: रास्ते की जमीन घेरने पर थाना पहुंचा दलित परिवार
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद में दलित परिवारों के पूर्वजों से चले आ रहे रास्ते की जमीन को घेरने के विरोध में फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम शनिवार को पीड़ित परिवारों के साथ बेंगाबाद थाना पहुंची। टीम ने पुलिस को आवेदन देकर मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत की और सुरक्षा की मांग की है।
विरोध और शिकायत सोनबाद तुरी टोला के दलित परिवारों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ कथित भू-स्वामी उनके पूर्वजों से चले आ रहे रास्ते की जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं। विरोध करने पर शनिवार देर शाम मारपीट की गई। आवेदन में भविष्य में अनिष्ट की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। मौके पर पहुंचे बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि इस रास्ते से सिर्फ तुरी टोला के लोग ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.