गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह। मकतपुर उच्च विद्यालय, गिरिडीह के प्रतिभाशाली विद्यार्थी गोविन्द अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में गोविन्द ने अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोविन्द ने एक पोर्टेबल फ्रीजर तैयार किया है, जिसे छोटे बैग में आसानी से ले जाया जा सकता है। यह उपकरण दवाइयों और इंजेक्शनों को सुरक्षित तापमान पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में उपयोगी साबित हो सकता है। उसकी इस नवाचारी सोच को विद्यालय परिवार ने सराहा है। इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन सिंह के मार्गदर्शन और विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार के तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिक...