Gridih News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। क्रीड़ा भारती गिरिडीह और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में शनिवार को सर्कस मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालिका ग्रुप-1 में सक्सेस डिफेंस अकादमी की ईशा कुमारी प्रथम, भैया जी एकेडमी की नंदनी द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। ग्रुप-2 में सोनू फिजिकल की निशा राणा प्रथम, नंदनी द्वितीय और सुनीता बास्के तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सक्सेस फिजिकल के बजरंगी कुमार प्रथम, सोनू डिफेंस के शिवम द्वितीय और निलेश तृतीय रहे। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतोष खत्री, राजेंद्र तर्वे, अमित स्वर्णकार, आकाश स्वर्णकार, अनिल मिश्रा, ब्रह्मदेव प्रसाद, आकाश श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्रा, सोनू कुमार और रंजन कुमार का योगदान रहा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.