गिरडीह, अक्टूबर 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। ​गिरिडीह के लेदा पंचायत स्थित ऊपर कोदयडीह आदिवासी टोला में फॉरवर्ड ब्लॉक की बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने राशन वितरण में हो रही भारी धांधली और स्थानीय समस्याओं को उजागर किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ने जुलाई का राशन गबन कर लिया, जिसके विरोध में अगस्त के राशन का बहिष्कार किया गया। सितंबर में जब पर्यवेक्षक की मौजूदगी में राशन बांटा गया, तब भी प्रति कार्डधारी 6 से 7 किलो अनाज की चोरी की गई। अब डीलर को निलंबित कर राशन वितरण दूसरे गांव स्थानांतरित करने की तैयारी है, जिसे ग्रामीणों ने असुविधाजनक बताते हुए खारिज कर दिया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक 10 अक्टूबर को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में पेयजल, स्कूल, अस्पताल, वन भूमि ...