Gridih News: रावण दहन कार्यक्रम में उमड़े ग्रामीण
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। लक्ष्मणटुंडा में विजयादशमी पर वर्षों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा इस वर्ष भी धूमधाम से निभाई गई। मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर संचालन समिति द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत की प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए और असत्य का विरोध करना चाहिए। ग्रामीणों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, एकता और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर में धूमधाम से मना दशहरा, शाहपुर में हुआ रावण दहन रावण दहन के बाद विधि-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.