गिरडीह, नवम्बर 25 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पीछे स्थित रामनगर होकर गुजरे नहर के जर्जर रास्ते की मंगलवार को जेसीबी से मरम्मत कराई गई। स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंटी कुमार के द्वारा अपने निजी पहल पर नहर रोड की मरम्मत कराई गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क काफी खराब हो गई थी, जिसके कारण इस रास्ते से आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने पहल करते हुए खराब सड़क की मरम्मत कराई, जिससे अब लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...