गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के मलीडीह में बुधवार देर शाम भाकपा माले नवडीहा लोकल कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉ. रामरतन वर्मा ने की। बीरेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने, आपसी गुटबाजी समाप्त करने और अनुशासन से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में जारी गुटबाजी को समाप्त करने के लिए सभी साथियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें एकजुट किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड बिरनी एवं जिला कमेटी से भी आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की गई। बैठक में रामकुमार वर्मा और बीरेंद्र कुमार के बीच चल रहे विवाद तथा लोकल कमेटी सचिव के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले के समाधान पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- भाकपा माले की बैठक में संगगठन मजबूत बनाने का निर...