Gridih News: राज्य टीम ने पीएमश्री विद्यालय जमडार का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। पीएमश्री उच्च विद्यालय जमडार में गुरुवार को झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग की राज्य टीम ने निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग के उप सचिव अखिलेश पाण्डेय एवं मनीष कुमार ने विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय के संचालन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय चतुर्वेदी एवं बाल संसद की प्रधानमंत्री पूजा कुमारी ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों ने शिक्षकों और बाल संसद के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनके जवाब सुनकर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों, परिसर में लगाए गए पौधों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.