गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को किसान भवन में प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता और युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को ले...