गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के गंगापुर स्थित श्रीराम हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत के मामले और मुआवजे को लेकर सड़क जाम की घटनाओं के बीच शनिवार को सिविल सर्जन गिरिडीह डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, रविशंकर प्रसाद एवं उनकी टीम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अस्पताल में मरीज भर्ती मिले लेकिन उनकी देखरेख के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल का संचालन एक दो एएनएम के भरोसे होता पाया गया। ऑपरेशन थियेटर बंद था और आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं मिली। अस्पताल में गंदगी और वेंटिलेशन की कमी भी पाई गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था देखकर जांच टीम ने संचालक से जवाब-तलब किया। डॉक्टरों की उपलब्...