Gridih News: राजधनवार: नौलखा डैम में शुरू हुआ नौका विहार
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नौलखा डैम परिसर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर नौका विहार का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, उपाध्यक्ष विनिता कुमारी, धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार एवं वार्ड पार्षदों ने फीता काटकर नौका विहार का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। नौकाविहार के शुभारंभ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जनार्दन राय ने किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.