गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के हरिणमरवा खेशरंभा गांव में शादी के महज तीन माह बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति बबलू यादव (22) और सास मुंद्रिका देवी शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को राखी कुमारी, पिता सुखदेव यादव का शव उसके बेड रुम से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। घटना के बाद मृतका के भाई रवि कुमार के आवेदन पर पति बबलू यादव समेत जयदेव यादव, गुड़िया देवी, मुंद्रिका देवी, हरिहर यादव, बबिता देवी और गायत...