गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। फौजी सिर्फ देश की सीमाओं पर तैनात होकर ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, बल्कि मौका मिलने पर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी सेवा देते हैं। ऐसे वीर जवानों के जज्बे को हर कोई सलाम करता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सखी सहेली संगठन ने सैनिकों को राखी बांधकर किया सेवा शिविर का समापनसेवा की भावना इसी सेवा भावना की मिसाल सरिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजदाह धाम में देखने को मिली। सावन पूर्णिमा के अवसर पर राजदाह धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स वॉरियर्स ग्रुप, सरिया की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में राजदाह धाम पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वर्दी में देश की सेवा करनेवाले जवानों की इस पहल ने श्रद्धालुओं का द...