गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: गिरिडीह,प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 'सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट' की ओर से "राखी बनाओ प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता से सुंदर व रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं। आयोजन के दौरान बच्चों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। ​प्रतियोगिता में कोमल कुमारी, सोनम कुमारी, स्नेहा कुमारी, संध्या कुमारी, संध्या राम, अनामिका कुमारी और राखी कुमारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन...