गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: डुमरी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में रविवार को झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रबी फसल कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख उषा देवी, प्रभारी बीडीओ शशिभूषण वर्मा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी बीएओ महेश प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीटीएम मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने किया। कार्यक्रम में रबी फसल की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन के लिए खाद एवं बीज के चयन, पशुपालन तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही खेत बचाओ अभियान के तहत खेती योग्य भूमि के संरक्षण और किसानों...